फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The JCB that went to remove encroachment broke down

Budaun News: अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी खराब

Thu, 05 Jun 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The JCB that went to remove encroachment broke down
अतिक्रमण को लेकर वाद-विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा।- संवाद
जरीफनगर। ग्राम नेनोल बागवाला में ग्राम सभा की जमीन और रास्ते पर अवैध निर्माण कर लिए जाने की शिकायत मिलने पर तहसील और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे, लेकिन ऐन मौके पर जेसीबी खराब हो गई। जिससे टीम को लौटना पड़ा। बता दें कि यहां अवैध कब्जे के कारण 40 घरों का आवागमन बंद है।
विज्ञापन

गांव नेनोल बागवाला में दबंगों ने ग्राम समाज की जमीन और मार्ग पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। जिससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत की लेखपाल के पुष्टि करने पर तहसील के अधिकारी पुलिस बल के साथ बुधवार को जेसीबी लेकर पहुंचे। काफी देर तक विवाद चलता रहा। पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। बाद में ऐन मौके पर जेसीबी खराब हो गई। जिसपर प्रशासनिक अमले और पुलिस बल को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed