{"_id":"68360e71ffcd11741105e0f9","slug":"the-heat-and-humidity-made-everyone-breathless-there-was-silence-in-the-market-badaun-news-c-123-1-bdn1008-140134-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्मी और उमस ने किया बेदम, बाजार में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्मी और उमस ने किया बेदम, बाजार में सन्नाटा
विज्ञापन
भीषण गर्मी में चेहरे को कपड़े से ढक्कर इंद्रा चौक से गुजरतीं युवतियां। संवाद
बदायूं। रविवार और सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार को सूरज की तल्ख किरणों ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर गर्म हवाएं चलती रही। पूर्व में हुई बारिश के चलते मौसम में नमी है इसलिए उमस बढ़ गई। ऐसे में लोग पसीने से तरबतर हो रहे। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर शुरू हो गया। उस समय तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर तक तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। वातावरण में नमी के कारण उसम बढ़ गई। ऐसे में पंखे और कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। इसका असर बाजार भी पड़ा और खरीदारी करने कम लोग निकले। दोपहर को बाजार जाने से लोग बचते रहे। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा रहा। दिन ढलने के बाद बाजार में रौनक दिखी।
-- -- -- -- -
शीतल पेय की मांग बढ़ी
गर्मी बढ़ने के साथ ही फल, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम और शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। आम के जूस, नींबू, शिकंजी व गन्ने के रस से लोग गला तर करते रहे। इस दौरान तरबूज की खरीदारी बढ़ गई।