{"_id":"694af37e71f64ea9520556bc","slug":"the-health-of-92-students-was-checked-at-kasturba-gandhi-school-badaun-news-c-123-1-sbly1006-153433-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 92 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 92 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय अंबियापुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएस (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा विद्यालय की 92 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्राओं की सामान्य शारीरिक जांच, आंख, दांत, त्वचा सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी।
इसी क्रम में कोतवाली में तैनात महिला एसआई रचना देशवाल ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना डर के इन नंबरों का उपयोग करें। इस मौके पर डॉ पीके शर्मा, डॉ प्रगति शर्मा, वार्डेन भारती मालपाणी, आराधना सागर, सुनीति कश्यप, नेहा इदरीश, कविता राठौर, कुलदीप अरुण, प्रवीण दत्त पाठक, उपासना शर्मा, वीरेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।