{"_id":"66fc7ad0d5ea8a46c20efbc4","slug":"the-girl-who-went-with-her-lover-got-married-in-the-temple-video-went-viral-and-asked-for-protection-from-ssp-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126916-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमी संग गई युवती ने मंदिर में की शादी, वीडियो वायरल कर एसएसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमी संग गई युवती ने मंदिर में की शादी, वीडियो वायरल कर एसएसपी से मांगी सुरक्षा
Wed, 02 Oct 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 20 सितंबर को कुंवरगांव क्षेत्र के ही अपने रिश्तेदार के साथ चली गई। पिता ने अपहरण की धारा में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब युवती ने वीडियो वायरल कर पति समेत ससुराल वालों की जान को खतरा बताकर एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।
वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि उसने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। पिता एक शराबी से शादी करना चाहते थे। उसे मारने की धमकी देते थे, इसीलिए उसने खुद शादी करने का कदम उठाया। अब पिता व भाई उसके पति व ससुराल वालों की जान के दुश्मन बन गए हैं। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वायरल वीडियो के साथ ही विवाहिता ने शादी का प्रमाण पत्र भी दिखाया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि युवती कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। बालिग होने पर वह जिसके साथ रहना चाहेगी उसको वहां भेज दिया जाएगा।