{"_id":"66b29ba13fc22eb1f50a4d04","slug":"the-girl-who-insisted-on-going-with-her-boyfriend-was-sent-to-the-one-stop-center-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123681-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती को वन स्टाॅप सेंटर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती को वन स्टाॅप सेंटर भेजा
विज्ञापन
कुंवरगांव। प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी युवती को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वह कोर्ट में जो भी बयान दर्ज कराएगी, पुलिस अगली कार्रवाई उनके आधार पर करेगी।
मंगलवार को 19 वर्षीय युवती कुंवरगांव थाने पहुंची थी। वह 31 जुलाई की रात से अपने घर से लापता थी। उसके पिता ने कासगंज निवासी दिलखुश नाम के युवक और उसके मामा रामस्वरूप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। बताते हैं कि युवक की उसके गांव में ननिहाल है। इससे वह युवती के गांव आता-जाता रहता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
मंगलवार को जब युवती कुंवरगांव थाने पहुंची तो बताया कि उसने दिलखुश के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। वह बालिग है और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। हालांकि उसके परिवार वाले लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। देर शाम को पुलिस ने उसे वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वह जो बयान देगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।