फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The girl who came to her aunt's house collided with the bike and died

Budaun News: बुआ के घर आई बच्ची की बाइक से टकराकर मौत

Sun, 11 Jun 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl who came to her aunt's house collided with the bike and died
बदायूं/दातागंज। क्षेत्र के गांव झुकसा में बुआ के घर आई छह वर्षीय बच्ची की बाइक से टकराकर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बरेली के रघुवीरपुर निवासी मुनेश अपनी छह वर्षीय पुत्री शीतल के साथ अपनी बहन के घर गांव झुकसा आए थे। बच्ची के स्कूल की छुट्टियां थीं, इसलिए वह बुआ के घर पर ही रुक गई। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे शीतल गांव में ही किराना की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। हादसे में शीतल गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्ची को लेकर परिजन दातागंज सीएचसी पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed