{"_id":"6845d123a38544a32f0ad812","slug":"the-girl-went-with-her-lover-before-the-baraat-marriage-procession-arrived-and-got-married-to-her-younger-sister-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140849-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरात आने से पहले प्रेमी संग गई युवती, छोटी बहन से हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरात आने से पहले प्रेमी संग गई युवती, छोटी बहन से हुई शादी
विज्ञापन
बदायूं। रविवार शाम को बरात आनी थी, लेकिन सुबह युवती प्रेमी के साथ चली गई। युवती को नदारद देख परिजनों के होश उड़ गए। वर पक्ष को पूरी बात बताई तो छोटी बेटी के साथ शादी करने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेमी के साथ गई युवती भी मिल गई है।
दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात जून को 18 वर्षीय युवती की बरात आनी थी। घर में रिश्तेदार आ गए थे और तैयारियां चल रहीं थीं। इस बीच सुबह करीब चार बजे युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह भनक जब परिवार के लोगों को लगी तो बदनामी की वजह से किसी को बताया नहीं गया और चुपचाप उसकी तलाश की जाने लगी।
पीड़ित ने तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश भी शुरू कर दी। वहीं वर पक्ष को भी पूरी जानकारी दी गई। बाद में छोटी बेटी से युवक की शादी करने पर सहमति बन गई। शाम को बरात आई। रविवार को विदा के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर पुलिस को प्रेमी के साथ गई युवती भी मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी। रविवार को उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया। दातागंज थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि प्रेमी के साथ गई युवती शादी नहीं करना चाहती थी। वह प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी है।