{"_id":"64c41ed4435b3dc455008e1a","slug":"the-girl-was-already-on-target-gufran-was-hiding-in-the-wheat-field-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1736-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले से निशाने पर थी बालिका, गेहूं के खेत में छिपकर बैठ गया था गुफरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले से निशाने पर थी बालिका, गेहूं के खेत में छिपकर बैठ गया था गुफरान
विज्ञापन
पीडीएफ।
जिस खेत में हुई बालिका की हत्या, उसी में गेहूं काट रहे थे उसके माता-पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। आठ वर्षीय बालिका गुफरान के पहले से निशाने पर थी। वह गेहूं के खेत में पहले से ही छिपकर बैठ गया था। वह बालिका के अकेला होने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही साथी बच्चे नजदीकी ट्यूबवेल पर पानी पीने गए, गुफरान ने बालिका को दबोच लिया। उसके साथ दरिंदगी की और बाद में उसकी हत्या कर दी।
घटना 11 अप्रैल 2021 की है। उस दिन अपराह्न करीब तीन बजे बालिका के माता-पिता खेत पर गेहूं काटने पहुंचे। साथ में बेटी भी थी, जिसे हल्का बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसे दवा भी दिलाई थी। माता-पिता खेत में गेहूं काटने लगे और बालिका उसी खेत में गेहूं की बालियां बीनने लगी। उस दौरान बालिका के साथ गांव के कई बच्चे भी थे। इसी दौरान बच्चे खेलते-खेलते नजदीक में स्थित ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए लेकिन बालिका वहीं बालियां बीनती रही।
मौका मिलते ही गुफरान गेहूं के खेत से निकला और वह बालिका को बहला-फुसलाकर नजदीकी खेत में ले गया। वहां उसने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका ने चीखने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसी समय गांव के बच्चे पानी पीकर लौटे। उन्होंने गुफरान को भागते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर गांव के तमाम लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई लगाई। (संवाद)
विज्ञापन
-
पुलिस नहीं पहुंचती तो मौके पर मारा जाता दुष्कर्मी
अगर घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो उसी दिन गुफरान मारा जाता, क्योंकि गांव के सैकड़ों लोगों ने उसे घेर लिया था। जो भी ग्रामीण पहुंच रहा था, उसे पीट रहा था। ऐसे में पुलिस बड़ी मुश्किल से उसे बचाकर थाने लेकर गई।