फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The form can be filled through both online and offline modes.

Budaun News: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरे जा सकते हैं फॉर्म

Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The form can be filled through both online and offline modes.
बदायूं। एसआईआर फॉर्म को भरने के लिए मतदाताओं ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन का भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं, घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र पहले की तरह ऑफलाइन भरवा रहे हैं। जिन मतदाताओं को फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है या जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक नहीं है, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे सभी मतदाता सीधे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म आसानी से भरवा सकते हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं का मोबाइल नंबर पहले से वोटर आईडी कार्ड से लिंक है। वे इच्छानुसार ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एसआईआर फॉर्म उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए मतदाता आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in या वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

एप में सर्विसेज सेक्शन में एन्यूमरेशन फॉर्म का विकल्प मौजूद है। प्रदेश और एपिक नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी मिलते ही पूरा प्रपत्र आसानी से भरा जा सकता है। फॉर्म सबमिट करते समय जानकारी सही और स्पष्ट भरना आवश्यक है, ताकि आगे किसी प्रकार की त्रुटि न हो। फॉर्म भरने के बाद मिलने वाला एक्नॉलेजमेंट नंबर भविष्य में आवेदन की स्थिति जानने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों का मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक नहीं है, वे ऑनलाइन लॉगिन नहीं कर पाएंगे। ऐसे सभी आवेदनों को ऑफलाइन माध्यम से नियमित रूप से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बीएलओ क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं और प्रत्येक मतदाता को आवश्यक सहायता दे रहे हैं।

आज एसआईआर का विशेष अभियान
दिवस, खुले रहेंगे सभी मतदेय स्थल
- जिलेभर में बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना प्रपत्र, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा अभियान
- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण जारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। इस दिन बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और उनका संग्रह दोनों कार्य करेंगे। अभियान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के जिन विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों और सभी कार्यालयों में मतदेय स्थल स्थापित हैं, वे सभी 25 नवंबर को खुले रहेंगे, ताकि बीएलओ व मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस अभियान में बीएलओ के साथ शिक्षा मित्र, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, आशा संगिनी, एएनएम व अन्य ग्रामस्तरीय कार्यकर्ताओं का सहयोग भी कराया जाएगा, ताकि गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
नौ दिसंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नौ दिसंबर से आठ जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। नौ दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन व दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर सख्ती, 86 कर्मियों का वेतन रोका
बदायूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बदायूं और शेखूपुर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही उजागर होने पर 86 कर्मचारियों का वेतन/मानदेय रोक दिया है। निर्धारित प्रतिशत से कम गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड करने पर आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और सहायक अध्यापक पर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि इनमें 34 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 26 रोजगार सेवकों, 3 शिक्षामित्रों, 19 अनुदेशकों और चार सहायक अध्यापकों का वेतन रोका गया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर प्रगति में सुधार नहीं होता है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने चेताया है कि चुनाव से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद


सभी मतदाता गणना प्रपत्र भरकर समय पर जमा करे : एसडीएम
बिल्सी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा की बात कही। एसडीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, वे प्रपत्र के बाएं हिस्से को भरें। वहीं जिनका नाम 2003 की सूची में दर्ज नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम उसमें शामिल है, उन्हें प्रपत्र के दाएं हिस्से में अपने परिजनों की जानकारी भरनी होगी। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने और जल्द से जल्द गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed