फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The farmer was tied up and thrown into the field, miscreants took away the tractor-trolley.

Budaun News: किसान को बांधकर खेत में डाला, ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले गए बदमाश

Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The farmer was tied up and thrown into the field, miscreants took away the tractor-trolley.
जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान। संवाद
थाना पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार रात मझिया बाइपास पर चार-पांच बदमाशों ने एक निर्माणाधीन मकान पर धावा बोल दिया। उन्होंने 70 वर्षीय किसान गंगाराम जाटव को बांधकर नजदीक के गन्ने के खेत में डाल दिया। उनसे कुछ रुपये और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ले गए। परिवार वालों ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गौटिया निवासी गंगाराम जाटव मझिया बाइपास पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनका मकान बनकर तैयार हो गया है। सिर्फ लिंटर पड़ना शेष है। वहां सामान की रखवाली के लिए उन्होंने झोंपड़ी डाल रखी है। वहीं उनका जनरेटर खड़ा होता है और ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होती है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 11:30 बजे गंगाराम उसी झोंपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान चार-पांच बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर ही दबोच लिया और पीटकर घायल कर दिया। बदमाश उन्हें बांधकर नजदीक के गन्ने के खेत में ले गए। जहां उन्हें हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। कुछ रुपये और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब देर रात गंगाराम को होश आया तो उन्होंने किसी तरह परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले और उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के बेटे बाबूराम ने बताया कि उसके पिता ने बदमाशों को पहचान लिया है।

गंगाराम के बताने पर पुलिस ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव परसुरा निवासी धर्मेंद्र, प्रहलाद, रवेंद्र और गुरुपुरी विनायक निवासी पोशाकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी भी लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच चल रही है।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान। संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती घायल किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed