{"_id":"60ef31878ebc3e029e2c415c","slug":"the-eunuchs-cut-the-private-part-of-the-young-man-dancing-in-the-theater-badaun-news-bly453143613","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगशाला में नाचने वाले युवक का हिजड़ों ने प्राइवेट पार्ट काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगशाला में नाचने वाले युवक का हिजड़ों ने प्राइवेट पार्ट काटा
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में एक रंगशाला कर्मी को गुप्त स्थान पर ले जाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसके भाई ने कासगंज के हिजड़ा समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
रंगशाला कर्मी मूल रूप से कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसके भाई के मुताबिक रंगशाला कर्मी कई साल से मूसाझाग क्षेत्र के गांव में रहकर रंगशाला में नृत्य करने का काम करता है। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि उसके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर वह जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भाई से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह हथिनीभूड़ निवासी जकीर अहमद के साथ मिलकर काम करता था। कासगंज के हिजड़ा चंद्रमुखी और जकीर समेत पांच लोगों ने उसे नशा दे दिया था। इससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को जिला अस्पताल में घायल अवस्था में पाया। आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ज्यादा रक्तश्राव होने से उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
इधर, उसके भाई ने हिजड़ा चंद्रमुखी, जकीर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अभी पूछताछ चल रही है। आरोपी युवक को कहां ले गए थे, प्राइवेट पार्ट किससे और क्यों काटा ? अभी ये पता नहीं चला है। पुलिस जानकारी कर रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इसमें एफआईआर लिख ली गई है। आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाएगा।