{"_id":"696156b003337338650c252d","slug":"the-eow-team-arrested-two-brothers-badaun-news-c-123-1-bdn1037-154659-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ईओडब्ल्यू की टीम ने दो सगे भाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ईओडब्ल्यू की टीम ने दो सगे भाई पकड़े
विज्ञापन
बिसौली। आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक में 64 लाख रुपये के गबन के पांच वर्ष पुराने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया हैं, जिन्हें ईओडब्ल्यू पुलिस अपने साथ ले गई। अब दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
वर्ष 2020 में स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में नियुक्त सफाई कर्मी ने विद्युत निगम एवं अन्य खातों के वाउचर बदलकर अपने एवं अन्य रिश्तेदारों के खाते में 64 लाख रुपये ट्रांसफर कर गबन किया था। इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल मैनेजर संवाद कुमार जैन ने स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विवेचना आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ को सौंपी गई थी। इस मामले में एक आरोपी संजीव कुमार को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। दो आरोपी संदीप कुमार और अजीत कुमार पुत्र भोलानाथ फरार चल रहे थे, जिन्हें शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर रजी अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के दबतोरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।