{"_id":"6984f180cbca1ec16e0761a0","slug":"the-engineer-groom-arrived-in-sundernagar-village-by-helicopter-to-pick-up-his-bride-badaun-news-c-123-1-sbly1006-156606-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हेलिकॉप्टर से सुंदरनगर गांव दुल्हन को लेकर पहुंचा इंजीनियर दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हेलिकॉप्टर से सुंदरनगर गांव दुल्हन को लेकर पहुंचा इंजीनियर दूल्हा
विज्ञापन
बिल्सी के सुंदरनगर गांव हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचे अमित चौहान। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। सुंदरनगर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब ग्रेटर नोएडा निवासी दुल्हन को विदा कराकर एक इंजीनियर दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर के गांव के पास उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सुंदरनगर निवासी अमित चौहान पुत्र धर्मवीर चौहान पेशे से इंजीनियर हैं। परिवार की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि बरात कुछ अलग और यादगार हो। इसी सपने को साकार करते हुए दुल्हन को विदा कराके हेलीकॉप्टर से गांव लाया गया। बता दें कि बुधवार को बरात गांव सुंदरनगर से ग्रेटर नोएडा गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे।
हेलीकॉप्टर के आगमन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालियों और फूलों की वर्षा कर दूल्हा-दुल्हन का भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी, वहीं पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में यह पहला अवसर है, जब कोई दुल्हन हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंची हो। बता दें कि अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।