फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The electricity load of 45,000 consumers in the district has been increased.

Budaun News: जिले में 45 हजार उपभोक्ताओं का बढ़ाया है विद्युत भार

Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The electricity load of 45,000 consumers in the district has been increased.
बदायूं। जिले में करीब 45 हजार उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया है। मोबाइल फोन पर मेसेज आने के बाद से उपभोक्ताओं को बिलों में अचानक इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जिले में करीब 4.86 लाख उपभोक्ता हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा भार बिसौली डिवीजन में बढ़ाया गया है। यहां करीब 19,292 उपभोक्ताओं का भार बढ़ा है। इसके बाद बिल्सी डिवीजन में करीब 14,500, उझानी में करीब 10400 और बदायूं डिवीजन में 1238 उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों का कहना है कि भार बढ़ाने की प्रक्रिया तकनीकी आधार पर की गई है। जिन उपभोक्ताओं के यहां उपकरणों की संख्या अधिक है या जिनका उपभोग पैटर्न बदला है, उनके कनेक्शन का भार ऑटो अपग्रेड किया गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सूचना और सहमति के भार बढ़ाया गया है, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस पर व्यापार संगठनों की ओर विरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिन उपभोक्ताओं के यहां पिछले तीन माह से बढ़ा हुआ भार मीटर में दर्ज हुआ है, उसके आधार पर उन उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ गया है। जिले में करीब 45 हजार उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ा है।
अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed