फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The elder brother turned out to be married, but the younger one did not reach with the procession.

Budaun News: शादीशुदा निकला बड़ा भाई, छोटा बरात लेकर नहीं पहुंचा

Thu, 13 Jul 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
The elder brother turned out to be married, but the younger one did not reach with the procession.
पिता ने दर्ज करवाई तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पहले बड़े भाई का रिश्ता तय हुआ। उसके शादीशुदा होने की बात सामने आने पर रिश्तेदारों ने छोटे भाई के साथ लड़की का रिश्ता तय कर दिया। अब परिवार वालों ने इतना दहेज मांगा कि लड़की वाले नहीं दे सके। ऐसे में छोटा भाई भी बरात लेकर नहीं आया। लड़की के पिता ने दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव फुलवाय निवासी अशफाक ने कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसामई निवासी तारिक, उसके बड़े भाई मोहम्मद कय्यूम और मां साबिरा बेगम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। अशफाक का आरोप है कि उन्होंने आठ माह पहले मोहम्मद कय्यूम के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। जिसमें 50 ग्राम सोना, तीन लाख रुपये, 36 जोड़ी कपड़े दिए थे।
विज्ञापन

रिश्ता तय करने के दौरान अन्य इंतजाम में भी में उसके पचास हजार रुपये खर्च हो गए थे। 10 जुलाई को बरात आनी थी। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि कय्यूम शादीशुदा है और उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी चल रहा था। इसको लेकर पंचायत हुई। बाद में सहमति से कय्यूम के छोटे भाई तारिक से रिश्ता तय कर दिया गया। परिवार वालों ने शादी के कार्ड बांट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लड़के ने बाइक, ट्रैक्टर और पांच लाख रुपये की मांग कर दी। अशफाक ने बताया कि उन्होंने बाइक खरीद ली लेकिन ट्रैक्टर और रुपये देने की क्षमता नहीं है। इससे तारिक 10 जुलाई को बरात लेकर नहीं पहुंचा। तैयारियां धरी की धरी रह गईं। अब उन्होंने दोनों भाइयों और उनकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed