फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The driver applied emergency brakes and saved the life of a young man lying on the track.

Budaun News: चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेक पर लेटे युवक की बचाई जान

Sun, 02 Nov 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The driver applied emergency brakes and saved the life of a young man lying on the track.
उझानी। उझानी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार दोपहर छतुइया फाटक के पास ट्रेक पर एक युवक को लेटा देख कासगंज-काशीपुर पैसेंजर ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचा ली। तेज रफ्तार ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वहीं ट्रेक पर लेटा युवक ट्रेन रुकते ही भाग निकला। जीआरपी ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार अपराह्न करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कासगंज से रवाना होकर जब पैसेंजर ट्रेन छतुइया फाटक के करीब पहुंची तो चालक की नजर अचानक रेलवे ट्रैक पर लेटे एक युवक पर पड़ी। चालक ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन

ट्रेन रुकने के बाद इंजन के पीछे की बोगियों से कुछ यात्री नीचे उतरे और युवक की ओर बढ़े, लेकिन युवक पकड़े जाने के डर से ट्रैक से उठकर भाग गया। ट्रेन चालक ने घटना की सूचना तुरंत गार्ड और स्टेशन अधीक्षक को दी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने के बाद पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर लगते ही जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जीआरपी पुलिस कर्मी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक को नशे की हालत में बताया गया है। किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की।

सेवानिवृत फौजी से 500 रुपये का जुर्माना वसूला

बदायूं। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्लेटफार्म पर मूंगफली के छिलके इधर-उधर फेंकने पर हंगामा हो गया। मना करने पर एक सेवानिवृत्त फौजी कर्मचारियों से मारपीट पर आमादा हो गया।


सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। गंदगी करने और कर्मचारियों से अभद्रता के चलते फौजी पर रेलवे नियमों के तहत 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना भरने के बाद ही उसे जाने दिया गया। रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed