फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district-level team will investigate the benefits of the government housing scheme to the wife and sister-in-law of the murder accused

Budaun News: हत्यारोपी की पत्नी व भाभी को सरकारी आवास योजना के लाभ की जांच करेगी जिला स्तरीय टीम

Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 21 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The district-level team will investigate the benefits of the government housing scheme to the wife and sister-in-law of the murder accused
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्यारोपी अजय प्रताप सिहं की पत्नी और भाभी को पीएम आवास ग्रामीण योजना का लाभ दिए जाने की मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय टीम की गठित की गई है। जांच के बाद आरोपी के परिजनों से रुपयों की रिकवरी के साथ इस मामले में दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

हत्यारोपी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपनी भाभी रेनू पत्नी केशव के नाम पर पीएम आवास ग्रामीण योजना के तहत आवास लिया था। भाभी को लाभ मिल जाने के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 में हत्यारोपी ने अपनी पत्नी अर्चना के नाम पर भी योजना के तहत आवास का लाभ ले लिया था। एचपीसीएल के अधिकारियों की हत्या के मामले के बाद जब प्रशासन सख्त हुआ तो यह घपला मामला सामने आया। इसको देखते हुए डीएम के आदेश पर सीडीओ ने परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास अभिकरण) अखिलेश चौबे को जिला स्तरीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। परियोजना निदेशक की ओर से जिला स्तरीय टीम का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस टीम में दो जिलास्तरीय अधिकारी शामिल किए गए हैं। साथ ही खंड विकास अधिकारी की ओर से टीम को आवंटन से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराए जाएंगे। टीम को जांच करना है कि जिस समय अजय प्रताप के परिवार को आवास आवंटन हुआ था तो उस समय वह पात्र था या नहीं। अगर वह पात्र नहीं था तब उसने किस तरीके से इस योजना में पात्र बनकर दो सरकारी आवास का लाभ ले लिया। अगर मामला सही पाया गया तब इस मामले में क्षेत्रीय कर्मचारी भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन-
पीएम आवास योजना का मामला सामने आने पर इसकी जांच के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी की ओर से सभी अभिलेख टीम को उपलब्ध कराए जाएंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी और रिकवरी भी होगी। - केशव कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed