फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The district has picked up pace in creating Abha ID, achieving 66.47 percent of the target.

Budaun News: जिले ने आभा आईडी बनाने में पकड़ी रफ्तार, 66.47 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

Sun, 10 May 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The district has picked up pace in creating Abha ID, achieving 66.47 percent of the target.
बदायूं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाने का अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में 33.55 लाख लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य मिला है, इसके सापेक्ष अब तक 22.50 लाख लोगों की आईडी बनाई जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 66.47 प्रतिशत है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 22.50 लाख लोग डिजिटल हेल्थ सिस्टम से जुड़ चुके हैं। आभा आईडी बनने के बाद मरीजों को एक यूनिक हेल्थ नंबर मिलता है,इससे उनका पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहता है। इसमें जांच रिपोर्ट, इलाज का विवरण, दवाओं का रिकॉर्ड और अस्पताल में परामर्श संबंधी जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अभी करीब 11.05 लाख लोगों की आभा आईडी बननी बाकी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी कर्मियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा ने बताया कि लोग स्वयं भी मोबाइल फोन के जरिये आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर जाकर आभा आईडी बना सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed