{"_id":"684b2aa129b0b5595f04121e","slug":"the-digging-for-the-construction-of-the-drain-caused-the-jam-badaun-news-c-123-1-bdn1002-141028-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाला निर्माण के लिए हुई खोदाई से लगा जाम
विज्ञापन
हिमांशु,दुकानदार
बदायूं। शहर में लावेला चौक पर नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई कर दी गई। इससे सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर के चलते जोगीपुर से लावेला तक आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोग नगरपालिका होते हुए लावेला चौक तक पहुंच रहे हैं। वहीं, लोटनपुरा मुहल्ले में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
गांधी ग्राउंड रोड से लावेला चौक तक नगर पालिका की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए तीन दिन पहले खोदाई हो गई है। अब इसमें सरिया का ढांचा बनाकर ढलाई की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह गांधी मैदान रोड से लावेला का आने वाले कई लोग गड्ढे में गिर गए। कई लोगों के हाथ और पैर में चोट भी आ गई है। इसके अलावा आसपास की दुकानों में ग्राहकों की संख्या भी घट गई है। वहीं दिनभर इस रोड पर जाम लगा रहा।
-
- दुकान के सामने मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। हवा से उड़कर मिट्टी दुकान के अंदर आ रही है। इससे काम करने में परेशानी हो रही है। - हिमांशु, दुकानदार
- मिट्टी खोदकर डाल दी गई है। काम को जल्दी पूरा करना चाहिए। कारोबार ठप हो गया है। लोगों लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। इससे परेशानी हो रही। -जसविंदर सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
--
- बरसात में जलभराव की स्थिति न बने, इसलिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। काम तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ठेकेदार को बारिश से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। - फात्मा रजा, अध्यक्ष, नगर पालिका