{"_id":"d63ba070ff036fa6cca5e691eb96ccd0","slug":"the-defense-who-lives-in-the-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के झगड़े में बचाव कराने वाले की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के झगड़े में बचाव कराने वाले की गई जान
बदायूं
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के बीच चल रहे दस बीघा जमीन के झगड़े में बीचबचाव कराने वाले युवक की जान चली गई। तीन सगे भाई घायल भी हुए हैं। इनमें दो को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में हुई। मृतक के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हैं।
कबूलपुरा निवासी अलीहसन चार भाई बच्चन, नवी अहमद और अहसन हैं। इनमें नवी अहमद की मौत हो चुकी है। इनके मामा छुन्नू के कोई औलाद नहीं थी। छुन्नू की छोटी ज्यारत के पीछे 10 बीघा जमीन है। यह जमीन छुन्नू ने अली हसन के नाम कर दी थी। ननिहाल की संपत्ति होने के नाते अलीहसन के भाई बच्चन और अहसन भी इसमें हिस्सा मांग रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था।
बुधवार दोपहर अली हसन के पुत्र किशवर (19), शरबर (26) और कैसर (17) अपने घर के बाहर एक होटल पर बैठे थे। दोपहर करीब तीन बजे असलम पुत्र बच्चन, आस मोहम्मद पुत्र अहसन और अहसन के दामाद कदीर और इशाहक यहां पहुंचे। दोनों पक्षों में बात चल रही थी। तभी विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। यहां से गुजर रहे अलीहसन के दूर के रिश्तेदार इशरत (45) पुत्र कमरुद्दीन बीच बचाव कराने लगे। इसी दौरान असलम पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली इशरत के सीने में लगी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में किशवर, शरबर और कैसर घायल हो गए। सरबर और कैशर को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। मृतक के भाई पप्पू की ओर से असलम, आसमोहम्मद, इशहाक और कदीर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं।