Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The deadline has passed; ten roads remain unbuilt, with construction progress ranging from 25 to 30 percent in various locations.

Budaun News: समय सीमा निकल गई, दस सड़कें नहीं बनीं, कहीं 25 तो कहीं 30 प्रतिशत हुआ निर्माण

Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The deadline has passed; ten roads remain unbuilt, with construction progress ranging from 25 to 30 percent in various locations.
बदायूं के औरंगाबाद टप्पा जामनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग। संवाद
बदायूं। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों की अनदेखी की वजह से दस सड़कें नहीं बन सकीं। इन सड़कों के नवीनीकरण के कार्य की तय समय सीमा 30 अक्तूबर निकल चुकी है। कुछ समय पहले ही निर्माण कार्य शुरू होने से कोई सड़क 25 तो कोई 30 प्रतिशत ही बन सकी है। निर्माण कार्य के चलते इन सड़कों से जुड़े 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोनिवि ने देरी के पीछे बिटुमिन (कोलतार) की दरों में वृद्धि, उसकी अनुपलब्धता बताई है, जबकि अब कोलतार की कमी नहीं है। अब अधिकारी काम जल्द पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आया कि बदायूं-बिजनौर मार्ग पर 3.02 करोड़ रुपये से कराए जा रहे नवीनीकरण कार्य की प्रगति सिर्फ 27 प्रतिशत है। सहसवान-रुकारा पुख्ता-टोबपुर-करसरी मार्ग पर 1.38 करोड़ रुपये से 30 प्रतिशत और बिसौली-सहसवान मार्ग पर 2.43 करोड़ रुपये से हो रहा निर्माण कार्य महज 25 प्रतिशत भी पूरा हुआ है।
विज्ञापन

सहसवान-नाधा मार्ग से सराय सावल-तथैता मार्ग पर भी 25 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है। इसी तरह शाहबाद-बिसौली-कछला गंगाघाट मार्ग पर 25 प्रतिशत काम हुआ है, जबकि अनुबंध के अनुसार इसे 30 अगस्त तक पूरा कर आमजन के लिए समर्पित किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यों की धीमी प्रगति बिटुमिन की कमी की वजह से रही। अब बिटुमिन मिल रहा है। ऐसे में जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

गांवों को जाने वाले लघु सेतु के संपर्क मार्ग अधूरे

सहसवान के औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता और औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से टोफी नगला मार्ग से दो लघु सेतु व संपर्क मार्ग 1.08 करोड़ से बनाए जा रहे हैं। समय निकलने के बाद भी यह पूरे नहीं हो सके हैं। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।


---
निर्माणाधीन सड़क लागत तय समय
बदायूं-बिजनौर मार्ग से अल्लेहपुर गाजुद्दीननगर-गढ़ी बिचौला मार्ग - 1.40 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026


-जरीफनगर-समसपुर-भूढ़-थानपुर-नाथा मार्ग -1.37 करोड़ 30 अक्तूबर 2026



-सहसवान-नाथा-इस्लामनगर मार्ग -1.38 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-नूरपुर पिनौनी-विजयगढ़ी-खानपुर-अगरास मार्ग -51 लाख - 30 अक्तूबर 2026



-मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग (विभिन्न किलोमीटर) -5.39 करोड़ - 8 नवंबर 2026



-शाहबाद-बिसौली-कछला गंगाघाट मार्ग -3.66 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-बदायूं-बिजनौर मार्ग (किमी 50, 55 से 59) -3.02 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-सहसवान-रुकारा पुख्ता-टोबपुर-करसरी मार्ग -1.38 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-बिसौली-सहसवान मार्ग -2.43 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-सहसवान-नाधा मार्ग से सराय सावल-तथैता मार्ग -1.33 करोड़ - 30 अक्तूबर 2026



-औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता -53 लाख-30 अक्तूबर 2026



-औरंगाबाद ठप्पा जैमनी से टोफी नगला मार्ग -53 लाख-30 अक्तूबर 2026

----

सड़कों की नहीं बढ़ेगी लागत

पूरे देश में ही बिटुमिन की कमी थी। इसकी वजह से बदायूं समेत अन्य जगहों पर सड़कों के काम अधूरे पड़े हैं। अब ठेकेदार जल्द से जल्द काम पूरा करने में लगे हैं। कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि जो लागत शुरू में तय हुई। उसी लागत में सड़कें बनानी होंगी। उस वक्त बिटुमिन करीब 45 हजार रुपये चल रहा था, जो मौजूदा समय में एक लाख रुपये प्रति मीट्रिक टन से ऊपर है। इस अतिरिक्त लागत को काम पूरा होने के बाद सरकार पूरा करेगी।

---

कुछ सड़कों के काम बिटुमिन की वजह से प्रभावित हुए थे। अब बिटुमिन मिल रहा है। ऐसे में जिले में जो भी सड़कें अधूरी रह गईं थीं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

बदायूं के औरंगाबाद टप्पा जामनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग। संवाद

बदायूं के औरंगाबाद टप्पा जामनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग। संवाद

बदायूं के औरंगाबाद टप्पा जामनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग। संवाद

बदायूं के औरंगाबाद टप्पा जामनी से खिरकवारी मानपुर पुख्ता मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed