{"_id":"69b9b3503a36d190c30ab92c","slug":"the-culprits-behind-the-double-murder-at-the-hpcl-plant-will-not-be-spared-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159583-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन
दातागंज। सैजनी स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर भाजपा के दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताकर शोक व्यक्त किया। कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
विधायक ने पत्रकारों से कहा कि कुछ विपक्षी तत्व इस संवेदनशील घटना को जाति के नाम पर भ्रामक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राजनीतिक स्वार्थ साधना अनुचित है। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार की नीति साफ है कि अपराधी, चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, केवल अपराधी होता है और उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के मुख्य आरोपी के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। साथ ही पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच में जो अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी पूरी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आवश्यक बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है। विधायक ने कहा कि भाजपा, उनका क्षेत्र और वे स्वयं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।