फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The craze of modeling is increasing among the youth along with studies.

Budaun News: युवाओं में पढ़ाई के साथ ही बढ़ रहा है मॉडलिंग का क्रेज

Sat, 04 Nov 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The craze of modeling is increasing among the youth along with studies.
अनुप्रिया
बदायूं। विकास के लिहाज से जनपद भले ही पिछड़े जिलों में गिना जाता हो, लेकिन यहां मॉडलिंग का क्रेज युवाओं में लगातार बढ़ रहा है। फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए युवा जिले में होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मॉडलिंग में भविष्य को देखते हुए युवा, किशोर और यहां तक कि बच्चे भी मॉडल, किड्स फैशन शो में लगातार ऑडिशन भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ सुविधा मिलने के बाद मॉडलिंग इंडस्ट्रीज ने पिछड़े इलाकों में भी कदम रख दिए हैं। ऐसे में जिले के युवा मॉडलिंग में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मॉडलिंग के जरिए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में लगे कई युवाओं से जब बात की गई, तो उन्होंने मॉडलिंग की कई खूबियां गिनाईं। उनका कहना था कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो, व्यक्ति को नाम रोशन करने के लिए लगन और मेहनत से कार्य करना होता है। ऐसा ही मॉडलिंग में है, कलाकार कैसा भी हो यदि उसमें प्रतिभा है तो वह अपने मुकाम को हासिल कर ही लेता है।
विज्ञापन

मॉडलिंग के जरिए बॉलीवुड की तरफ रुख करना चाहती हूं। इसके लिए मॉडल फैशन शो के लिए ऑडिशन दे रही हूं। नोएडा में मिस एंड मिसेज गार्जियंस इंडिया सीजन-9 हुआ था। इसमें बिगेस्ट ब्यूटी प्रजेंस शो जीता था। मुझे अपनी प्रतिभा पर भरोसा है निश्चित ही एक दिन बॉलीवुड में मुकाम हासिल होगा। - अनुप्रिया, शिवपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टीवी पर जब स्टार को देखते हैं तो मेरे मन में भी उनकी तरह टीवी पर आने का मन करता है। टीवी सीरियल या फिल्म में काम करने के लिए डांस और मॉडलिंग आनी चाहिए। इसके लिए पूरे मन से प्रयास रही हूं। उम्मीद है कि एक दिन मेरी मेहनत रंग लाएगी और मैं अपने सपनों को साकार कर सकूंगी। - अर्पिता कश्यप, विजयनगर कॉलोनी

अनुप्रिया

अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed