फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The court has sent all four accused in the Virendra murder case to jail.

Budaun News: वीरेंद्र हत्याकांड के चारों आरोपी कोर्ट ने जेल भेजे

Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The court has sent all four accused in the Virendra murder case to jail.
वीरेंद्र के हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने को ले जाती मुजरिया थाना पुलिस।संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
बदायूं। जिस हत्या जैसी घटना को थाना मुजरिया पुलिस सड़क हादसा करार दे रही थी वही अब बैकफुट पर आ गई। शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ दिखाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। वहीं रविवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों हत्यारोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


31 दिसंबर अपराह्न करीब 1:00 बजे वीरेंद्र सिंह अपने चाचा राजेंद्र को दवा दिलाने के लिए बाइक से बरेली जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही धूम सिंह समेत पांच लोगों ने पहले वाहनों से उसकी बाइक को टक्कर मारी, फिर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर रात वितरोई मोड़ पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक मेमड़ी निवासी धूम सिंह व उसका रिश्तेदार दातागंज के गांव कुड़रा खरसाई निवासी आकाश पुत्र मटरू है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने इस्माइलपुर मेमड़ी निवासी आरोपी विजय सिंह, धीर सिंह को कोल्हाई के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को कोर्ट में किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजरिया पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
हत्या जैसे संगीन मामले को हादसा बताकर रफादफा करने का प्रयास करने वाली मुजरिया पुलिस की कार्यशैली इस समय सवालों के घेरे में है। गनीमत रही कि मृतक के परिजनों ने विरोध किया व पीएम रिपोर्ट में भी पीट-पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद जागी पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed