फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The court complex rural Hartatak death

हार्टअटैक से कोर्ट परिसर में ग्रामीण की मौत

Sat, 19 Sep 2015 11:19 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 19 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मारपीट के मामले में जेल में बंद चचेरे भाई की जमानत कराने आए ग्रामीण की कोर्ट परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी का माहौल बन गया।

मूसाझाग थाने के गांव बरसुनिया निवासी बद्री प्रसाद की पिछले दिनों गांव में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। सीजेएम कोर्ट से बद्री प्रसाद की जमानत मंजूर होने के बाद शनिवार को उसका तहेरा भाई महेश (50) पुत्र सिपट्टर जमानत भरने कोर्ट आया था। कोर्ट परिसर में हैंडपंप पर पानी पीते वक्त अचानक महेश गश खाकर गिर गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस भी मौके पर आ गई। महेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस भी उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक मान रही है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed