फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The couple Ujani in Jhansi Missing doubt familiar

उझानी का दंपति झांसी में लापता, परिचित पर शक

Thu, 05 Feb 2015 11:38 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Thu, 05 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
झांसी में मजूदरी के लिए गया नगर निवासी दंपति करीब दो महीने से गायब हैं। दंपति के साथ उसकी दोनों मासूम बेटियां भी हैं। मामला बृहस्पतिवार को थाने पहुंचा तो कोतवाल देवराज राठी ने संबंधित थाना पुलिस से फोन पर बात की। इधर, युवक के भाई ने परिचित पर शक जताते हुए तहरीर भी सौंप दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पठानटोला निवासी सोनू पिछले कई साल से झांसी के पुंछ थाना क्षेत्र में मजूदरी करता है। करीब दो महीना पहले वह घर आया। अगले दिन ही वह पत्नी राधा, चार साल की बेटी पायल और दो वर्षीय पलक को साथ ले गया। सोनू के भाई राजू के मुताबिक- झांसी में राधा अपनी दो बेटियों के साथ लापता हो गई। यह बात सोनूू को पता लगी तो वह भी खोजबीन को गया लेकिन उसके बाद से सोनू और उसकी पत्नी से उसका संपर्क नहीं हो पाया। राजू ने इसकी शिकायत झांसी जाकर पुंछ थाना पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

दोनों बेटियों और पत्नी के साथ लापता सोनू के भाई ने बृहस्पतिवार को कोतवाल देवराज राठी से बात की। उन्हें तहरीर भी सौंपी है। तहरीर में उसने परिचित युवक पर शक जताया है।  वह उसी के मोहल्ले का है। कोतवाल राठी ने बताया कि पुंछ थाने फोन करके वहां के एसएचओ से बात की गई है। एसएचओ ने राजू को बुलाया है। इधर, आरोपी से लापता दंपति के संबंधों पर घरवाले कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed