{"_id":"697d026c00601cd1ca0352ae","slug":"the-construction-of-eight-roads-will-not-be-stopped-due-to-lack-of-funds-badaun-news-c-123-1-bdn1037-156170-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धनाभाव में नहीं रुकेगा आठ सड़कों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धनाभाव में नहीं रुकेगा आठ सड़कों का काम
विज्ञापन
बदायूं। जिले में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य अब धनाभाव के कारण प्रभावित नहीं होगा। शासन की ओर से जिले की आठ सड़कों के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत करीब 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में दोबारा तेजी आने की उम्मीद है।
जिले में वर्तमान समय में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कुछ सड़कों पर कार्य प्रारंभ होने के बाद भुगतान की दूसरी किस्त न मिलने के कारण निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई थी। इस स्थिति को देखते हुए शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरी किस्त जारी की गई है, ताकि कार्य समय पर पूरा कराया जा सके और आमजन को असुविधा न हो।
दूसरी किस्त जिन सड़कों के लिए जारी की गई है, उनमें कादरचौक क्षेत्र की सरकी से पसेई सड़क, निधानपुरा से बबूल का नगला मार्ग, केशोपुर से सरनमई मार्ग, चक्करवाली सड़क से नगला शर्की, कुंडली वादुल्लागंज से कलुआ नगला मार्ग, बीसलपुर रोड से अहिरपुरा मार्ग तथा नसरुल्लापुर मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।