{"_id":"6677483cd649a2432e014544","slug":"the-conductor-of-a-roadways-bus-issued-two-tickets-to-a-baby-rabbit-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121035-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोडवेज बस में 150 के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा खरगोश, हैरान करने वाला है ये मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोडवेज बस में 150 के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा खरगोश, हैरान करने वाला है ये मामला
Sun, 23 Jun 2024 11:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:01 AM IST
सार
रोडवेज की बसों में यात्रियों से पैसे लेकर सामान ढोने के मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार अजब मामला सामने आया है। रोडवेज बस में एक खरगोश 150 रुपये के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा।
विज्ञापन
रोडवेज बस में खरगोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं में अजब मामला सामने आया है। बरेली-बदायूं हाईवे पर यात्रा के दौरान रोडवेज बस के परिचालक ने खरगोश के दो टिकट काट दिए। बस में सफर कर रहे किसी यात्री ने खरगोश के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक व्यक्ति बरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर बदायूं आ रहा था। साथ में उसका कुछ सामान भी था और पिंजरे में खरगोश था। रोडवेज बस के परिचालक ने खरगोश के 75-75 रुपये के टिकट काट दिए। एक टिकट उसके मालिक का काटा।
विज्ञापन
बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिचालक ने सामान समेत उससे 450 रुपये वसूले। इस संबंध में यात्री ने तो कोई शिकायत नहीं की, लेकिन नजदीक में बैठे लोगों ने खरगोश का फोटो और मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रोडवेज के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई है।