फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी

Sun, 23 Jun 2024 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Violence Photos: Firing for One Hour Stampede on Road Due to Firing People Hiding in Their Homes
bareilly firing - फोटो : अमर उजाला
Bareilly Violence Firing: बरेली में पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल में एक घंटे तक सड़क पर दबंगों का कब्जा रहा। खुलेआम फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। यातायात थम गया। लोगों ने देखा कि राजीव राणा गुट की भीड़ पर पिता-पुत्र अपने कुछ लोगों के साथ भारी पड़ गए। घटना के दौरान सड़क पर संजयनगर निवासी रोहित ठाकुर और सटोरिया संजय खुलेआम फायरिंग करते देखे गए। 


आदित्य ने फायरिंग कर रहे राजीव राणा गुट के लोगों को कार से कुचलने की कोशिश की। रोहित व संजय कार के नीचे दब गए। कार भी गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद आदित्य और उसका बेटा पकड़े गए। वायरल वीडियो में दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर गोलियां दागते दिखाई दे रहे हैं। राहगीह बचने के लिए इधर-उधर छिप रहे हैं। राहगीरों ने वीडियो बनाया तो उनसे भी अभद्रता की गई। दहशत का आलम यह था कि आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए। 
Bareilly Violence Photos: Firing for One Hour Stampede on Road Due to Firing People Hiding in Their Homes
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बोले- हमारी रगों में भी पुलिस का खून

आरोपी आदित्य और उसका बेटा गिरफ्तारी के वक्त पुलिस से भी उलझ गए। उनकी लाइसेंसी पौनिया भी जब्त कर ली गई। आदित्य ने बताया कि उसके माता-पिता भी पुलिस में थे। उसकी रगों में भी पुलिस का खून है। 
Bareilly Violence Photos: Firing for One Hour Stampede on Road Due to Firing People Hiding in Their Homes
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक पप्पू भरतौल समेत 12 नामजद, 150 पर रिपोर्ट
शनिवार तड़के पीलीभीत बाईपास पर जमीन कब्जे के विवाद में दोनों ओर से की गई फायरिंग में गिरफ्तार टाइल्स व्यापारी पिता-पुत्र के चौकीदार की ओर से शाम को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Violence Photos: Firing for One Hour Stampede on Road Due to Firing People Hiding in Their Homes
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
मैं वृंदावन में हूं, ये विरोधियों की साजिश
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने अपनी नामजदगी को लेकर सफाई दी। अमर उजाला को उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। बताया कि राजेश राणा की कार का नंबर उनकी कार के नंबर से मिलता हुआ है, इसलिए लोग मानते हैं कि राजेश से उनका जुड़ाव है। पप्पू भरतौल का कहना है कि किसी भी पक्ष से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उनके विरोधियों ने एक पक्ष को उकसाकर रिपोर्ट लिखा दी है, जांच में सब साफ हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Bareilly Violence Photos: Firing for One Hour Stampede on Road Due to Firing People Hiding in Their Homes
Firing In Bareilly - फोटो : अमर उजाला
आदित्य के चौकीदार रोहित शर्मा ने रिपोर्ट कराई है कि सुबह साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठा था। वहां पिस्टल व तमंचे लेकर राजीव राणा, हरिओम, गौरीशंकर, संजय, राधे, आशीष, राजन, रोहित ठाकुर, केपी यादव, शिवम माथुर, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, राधे व 150 अन्य लोग आ धमके। इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें पीटकर दुकान से दो लाख रुपये व मोबाइल लूट लिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed