फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Civil Bar Association elections will be held after 30 years.

Budaun News: 30 साल बाद होगा सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The Civil Bar Association elections will be held after 30 years.
बैैठक में मौजूद सिविल बार के अ​धिवक्ता व पदा​धिकारी। स्रोत-स्वयं - फोटो : 1
बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन की जनरल हाउस की आवश्यक बैठक बुधवार को बार हॉल में हुई। सिविल बार की समस्याओं को लेकर सभी उपस्थित सदस्यों ने विचार रखे। कहा कि पुरानी कार्यकारिणी को पूर्णतया भंग किया जाए। इस आधार पर पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई। अब 30 साल बाद एक बार फिर सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव होगा।
विज्ञापन


बताया गया कि पूर्व कार्यकारिणी में पूर्व सचिव अरविंद पाराशरी एडवोकेट के पास बार से संबंधित सभी अभिलेख मौजूद हैं, जिनको वह सभा में नियुक्त किए जा रहे एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को उपलब्ध कराएं। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य, हेमेंद्र कुमार, सुभाष चन्द्र गुप्ता, राधारमण गुप्ता व ब्रजपाल सिंह को एल्डर्स कमेटी का सदस्य घोषित किया गया। साथ ही उनको जिला सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सदस्यों से कहा गया कि सभी अभिलेख व लेखाजोखा पटल पर चुनाव से पहले रखें। एल्डर्स कमेटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग शर्मा को चुनाव अधिकारी घोषित किया। उन्होंने अधिवक्ता हसीब हसन को साथ में चुनाव अधिकारी रखने के बारे में अपना विचार दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नॉमिनेशन व नाम वापसी 27 जनवरी को होगी। चुनाव अधिकारी जो तय करेंगे, उस आधार पर चुनाव संपन्न होगा। इस मौके पर मधुकर शर्मा, विवेक कुमार, रामेंद्र, स्वाति गुप्ता, राधा रमण, संदीप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


केवल भ्रम किया जा रहा पैदा : पाराशरी



जिला सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने बताया कि प्रेम स्वरूप वैश्य को पहले ही जिला सिविल बार से निष्कासित किया जा चुका है। उनकी ओर से कुछ अधिवक्ताओं के साथ बैठकर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कमेटी को भंग करने की बात कही है। वह पूरी तरह से गलत है। वह केवल भ्रम पैदा कर रहे हैं। उनको कमेटी भंग करने का कोई अधिकार नहीं है। जिला सिविल बार के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे बार के हॉल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed