{"_id":"68a4d11f998619bb380f3397","slug":"the-child-started-getting-scared-of-water-after-the-dog-licked-his-wound-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145351-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुत्ते के चाटने से फैला रेबीज तो पानी से घबराने लगा था दो साल का बच्चा, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुत्ते के चाटने से फैला रेबीज तो पानी से घबराने लगा था दो साल का बच्चा, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
Wed, 20 Aug 2025 01:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:07 PM IST
सार
बदायूं जिले में रेबीज से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। एक महीने पहले उसके घाव पर आवारा कुत्ते ने चाट लिया था, जिससे शरीर में रेबीज फैल गया था।
विज्ञापन
मृतक अदनान के परिजन व ग्रामीण।
विस्तार
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक महीने पहले घायल हुए दो साल के बच्चे के जख्म पर आवारा कुत्ते ने चाट लिया था। इससे बच्चे में रेबीज वायरस फैल गया। वह पानी से डरने लगा था। सोमवार को सीएचसी लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को सीएचसी की टीम पहुंची और मौत के कारणों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
सहसवान क्षेत्र के गांव सुजातगंज बेला निवासी अनीस के दो साल के बेटे अदनान को खेलते समय एक महीने पहले गाल में चोट लग गई थी। चोट से खून बहने लगा था। इसी दौरान पास में बैठे कुत्ते ने उसके घाव पर चाट लिया था। परिजनों ने इसे सामान्य घटना मानकर अनदेखा कर दिया, लेकिन 16 अगस्त को बच्चे में रेबीज के लक्षण दिखने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जा रहे थे। शाहबाजपुर में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग बच्चे को घर लेकर आ गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मंगलवार को सीएचसी सहसवान के अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी, कर्मचारी कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने मृत्यु के कारणों का सत्यापन किया। उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी घटना की जानकारी ली। चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि सोमवार को 15 से 20 ग्रामीण सीएचसी आए थे। उन्होंने रैबीज वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
इनसे फैलता है रैबीज
डॉ. प्रशांत ने बताया कि कुत्ते के काटने और चाटने से होने वाले रैबीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर किसी को भी कुत्ते, बिल्ली, बंदर काट लें या घाव को चाट लें तो तुरंत रैबीज का टीका लगवाना चाहिए।
इन बातों कर रखें ध्यान
डॉ. प्रशांत ने बताया कि कुत्ते के काटने और चाटने से होने वाले रैबीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर किसी को भी कुत्ते, बिल्ली, बंदर काट लें या घाव को चाट लें तो तुरंत रैबीज का टीका लगवाना चाहिए।
इन बातों कर रखें ध्यान
- जानवर काटने के बाद तत्काल डॉक्टर से मिलें
- नियमित रूप से रैबीज वैक्सीन की डोज लेते रहें
- घाव को पानी के नीचे रखकर धोएं