फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Chaiti Fair has commenced at the historic Goddess temples of Wazirganj and Kakoda.

Budaun News: वजीरंगज व ककोड़ा के ऐतिहासिक देवी मंदिरों पर चैती मेला शुरू

Fri, 03 Apr 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The Chaiti Fair has commenced at the historic Goddess temples of Wazirganj and Kakoda.
वजीरगंज के राज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर के मेला में  परिक्रमा करते भक्त। संवाद
वजीरगंज। आंवला रोड स्थित ऐतिहासिक प्राचीन राज राजेश्वरी सिद्धपीठ मां मंगला माता देवी मंदिर पर मेला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर शुभारंभ किया। मेला एक महीने चलेगा। हवन-पूजन कर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी न चैत्र मास की पूर्णिमा से इसका शुभारंभ हुआ। मेला अध्यक्ष सावित्री देवी मेला शुभारंभ के दौरान मौजूद नहीं रहीं।
विज्ञापन



लोग बच्चों का मुंडन संस्कार भी यहां करा रहे हैं। मेला में दरी-कालीन, लकड़ी व पत्थर का सामान बहुतायत में आया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी, फायर ब्रिगेड और पीएसी के शिविर भी लगाए गए हैं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता डॉ राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कादरचौक। चैत्र पूर्णिमा पर देवी मंदिर ककोड़ा पर मेला लगा। सिर विहीन देवी का ऐतिहासिक महत्व है। तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालु मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मुंडन संस्कार कराते हैं। मंदिर के महंत धर्मगिरि ने बताया की मेले में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था कमेटी देख रही है।

वजीरगंज के राज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर के मेला में  परिक्रमा करते भक्त। संवाद

वजीरगंज के राज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर के मेला में  परिक्रमा करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed