फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car was going in the opposite direction, when a truck came in front, it hit the car, video went viral

Budaun News: विपरीत दिशा में दौरा रहे थे कार, सामने ट्रक आया तो मारा कट, वीडियो वायरल

Thu, 14 Aug 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The car was going in the opposite direction, when a truck came in front, it hit the car, video went viral
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण हादसे से पहले हाईवे पर अनियंत्रित दौड़ती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हादसे वाली सफेद रंग व उसके पीछे काले रंग की कार थी। दोनों तेज गति से विपरीत दिशा से चल रही थीं। जिसका हादसा हुआ है, उसके सामने ट्रक आया तो चालक ने कट मारा। उससे वह बच गए लेकिन आगे बढ़ते ही हादसा हो गया।
विज्ञापन

बरेली मथुरा हाईवे के बाईपास पर एआरटीओ चौराहे के पास सोमवार रात करीब पौने दो बजे भीषण हादसा हो गया था। तेज रफ्तार कर यूनीपोल से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी लेखपाल हर्षित सक्सेना उर्फ राजा (23), दहेमी गांव निवासी रुबल (22), माल गोदाम रोड निवासी हर्षित गुप्ता (26 ) की मौत हो गई थी। जबकि कल्याण नगर निवासी अंकित (24) गंभीर रूप से घायल हुए थे। चारों दोस्त लेखपाल हर्षित सक्सेना का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद जहां तीनों परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस दुखद हादसे से पहले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। वीडियो में दिख रहा है कि दो कार के बीच रफ्तार की होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

दोनों कार हाईवे पर विपरीत दिशा में दौड़ाई जा रही है। चालक स्टेयरिंग को तेजी से दाएं से बाएं और करते नजर आ रहा है। कार को हाईवे पर इधर उधर लहराया जा रहा है। इसी बीच जिस कार से हादसा हुआ है। उसके चालक ने कार को सामने से आ रहे ट्रक के सामने ले जाकर कट मारा। तब कार उस ट्रक से भिड़ते हुए बचती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अंकित की हालत में सुधार
सड़क हादसे में घायल हुए अंकित बरेली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है। कार का एयर बैग खुलने पर वह बाल बाल बच गए थे, लेकिन उनके गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने बताया अंकित की हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed