फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car overturned on the highway after hitting the divider due to a tyre burst

Budaun News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी कार

Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The car overturned on the highway after hitting the divider due to a tyre burst
सहसवान। अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार को क्रेन से उठवाकर थाने में खड़ा कराया। गनीमत रही कि दोनों कर्मचारियों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे का बताया जा रहा है। बदायूं-मेरठ हाईवे पर पहलवान ढाबे के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। कार की गति काफी तेज थी। हादसे के दौरान जब चालक ने ब्रेक लगाया तो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। घायलों ने अपना नाम हरिओम निवासी गांव नहारी थाना डिबाई बुलंदशहर और प्रिंस निवासी गांव झगेड़ा परतापुर मेरठ बताया। बताया कि वह दोनों बदायूं अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। दोनों अवकाश लेकर अपने घर जा रहे थे। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि टायर फटने से कार पलट गई। कार सवार दोनों कर्मचारी अपने घर चले गए हैं। कार थाने में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed