{"_id":"6af8be7009418b7a19018655","slug":"budaun-reaches-semi-finals-in-inter-school-7-a-side-hockey-tournament-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177644-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंटरस्कूल 7 साइड हॉकी टूर्नामेंट में बदायूं सेमीफाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंटरस्कूल 7 साइड हॉकी टूर्नामेंट में बदायूं सेमीफाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
बदायूं। रामपुर में आयोजित इंटर स्कूल 7 साइड हॉकी टूर्नामेंट में बदायूं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बिजनौर से खेला जाएगा।
पहला मैच डीएचए बदायूं और खेलो इंडिया सेंटर शाहजहांपुर के मध्य हुआ। दोनों टीमों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। कांटे के मुकाबले में बदायूं ने शाहजहांपुर को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बदायूं की तरफ से सौरभ, आशीष और अनमोल ने गोल किए। वहीं शाहजहांपुर की तरफ से अंकित और जतिन ने गोल किए।
क्वार्टर फाइनल मैच बदायूं और मुरादाबाद स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें बदायूं ने एकतरफा मुकाबले में मुरादाबाद स्टेडियम को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बदायूं की तरफ से शिवम, रुद्राक्ष, सौरभ, आशीष और अनमोल ने गोल किए।
विज्ञापन
हॉकी कोच सैय्यद आबिद अली ने बताया कि टीम का सेमीफाइनल मैच रविवार को बिजनौर के साथ खेला जाएगा। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा, हॉकी सचिव मधुकर मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ा अधिकारी नाजिया बेगम, स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी कोच सैयद आबिद अली ने पूरी टीम को बधाई दी।