फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The buzz of the speculators out of IPL

आईपीएल के खुमार में सटोरियों की बहार

Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैच शुरू होने के साथ ही जिले में सट्टेबाजी का बाजार भी जोर पकड़ने लगा है। सट्टेबाजों की पसंदीदा टीम विराट कोहली की बंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स मानी जा रही है। पसंदीदा टीम पर रुपये लगाने के साथ ही मटके का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है। मैच शुरू होते ही सट्टेबाजे क्रिकेट टीमों के नाम पर रुपये लगाना शुरू कर देते हैं। इनमें काफी संख्या में शहर के युवा भी शामिल हो रहे हैं। मजबूत और कमजोर टीम के हिसाब से सट्टेबाजी की जाती है। मजबूत टीमों पर 100 रुपये पर 200, 170, 150 और 125 रुपये के हिसाब से सट्टा लगाया जाता है। 
विज्ञापन

   सट्टेबाज टीम की जीत के साथ ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दांव लगाते हैं। उनका पसंदीदा खिलाड़ी कितने रन बनाएगा और बॉलर कितने विकेट लेगा, इस पर भी दांव लगाए जाते हैं। रोजाना लाखों रुपये दांव पर लगाए जा रहे हैं। तमाम लोग सट्टेबाजी में पड़कर खुद को बर्बाद कर रहे हैं। शहर में सरेशाम हो रही आईपीएल सट्टेबाजी से पुलिस अंजान बनी हुई है। अब तक पुलिस ने किसी भी सट्टेबाज पर कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

 इन स्थानों पर लगता है सट्टे का बाजार 
बदायूं। शहर के तमाम स्थानों पर सरेशाम सट्टेबाजी का काम शुरू हो जाता है। रोडवेज बस अड्डे के आसपास, लॉवेला चौराहा, जालंधरी सराय, कबूलपुरा, सुपर मार्केट, चौधरी सराय, सोता मोहल्ला, नवादा, लालकुआं आदि स्थानों पर सट्टेबाज अपनी टीम पर हार-जीत के दांव लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed