फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The brightest in the district 144 10 CGPA grade

जिले में 144 होनहारों को 10 सीजीपीए ग्रेड

Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The brightest in the district 144 10 CGPA grade
result
सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बाद हाईस्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा। जिलेभर में होम और बोर्ड एग्जॉम में 144 छात्र-छात्राओं ने 10 कम्युलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) प्राप्त किया। बोर्ड एक्जाम में मदर ऐथीना स्कूल तो होम एग्जॉम में ब्लूमिंग डेल स्कूल 10 सीजीपीए छात्र-छात्राएं देने में अव्वल रहा। परीक्षा परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आए। छात्र-छात्राओं ने स्कूल कॉलेजों में जमकर मस्ती की और शिक्षकों के साथ परिवारवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों को परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। साथ ही सेल्फी लेकर सोशल साइट्स पर भी रिजल्ट पोस्ट किया। रिजल्ट की खुशी न सिर्फ बच्चों बल्कि उनके अभिभावकों के चेहरे पर भी नजर आई। 
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड से संचालित जिले के आठ स्कूल-कॉलेजों में 882 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 860 छात्र-छात्राएं पास हो गए, जबकि 22 को दोबारा परीक्षा देनी पड़ेंगी। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही रिजल्ट आया, छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट पर सर्च करना शुरू कर दिया। एकदम से वेबसाइट पर हिट होने से सर्वर डाउन हो गया। इससे तमाम छात्र-छात्राओं को रिजल्ट देखने के लिए इंतजार करना पड़ा। इंतजार के बाद मिले परीक्षाफल को पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। 
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर, आरके पब्लिक स्कूल और बिसौली के एसडीबी पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। फ्लोरेंस नाइटिंगेल का केवल एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ, जिससे उसका रिजल्ट शत-प्रतिशत होने से चूक गया। इसके साथ बीआरबी के दो और सेंट्रल स्कूल के आठ बच्चों को दोबारा परीक्षा देना पड़ेगी, जबकि मदर ऐथीना के दो बच्चों को दोबारा परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed