फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bride and groom are the same... they got married again, and there was a dispute over the farewell.

Budaun News: दूल्हा-दुल्हन वही... दोेबारा से हुई शादी, विदा को लेकर विवाद

Sat, 09 May 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 09 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The bride and groom are the same... they got married again, and there was a dispute over the farewell.
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव में एक ऐसी बरात आई, जिसके दूल्हा-दुल्हन दोनों पूर्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी कर चुके थे। दोनों पक्षों ने अब बरात चढ़ाकर गांव में फिर से शादी करने का फैसला लिया। बृहस्पतिवार की रात को बरात आई। चढ़त हुई, भांवरें भी पड़ीं लेकिन विदा के समय बात बिगड़ गई। विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंचा। जहां देर शाम तक पंचायत लगती रही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

मामला दातागंज थाना क्षेत्र के गांव बिहारी पुर का है। यहां बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया टांडा से ओमकार के पुत्र अचल की बरात आई। गांव निवासी खलियान उर्फ कल्लू की लड़की प्रिया से उनकी शादी हुई। सभी रस्में पूरी की गईं। बरात भी शानदार तरीके से चढ़ी। भांवरों पर दूल्हा-दूल्हन ने सात फेरे भी लिए। जब शुक्रवार की सुबह विदा का समय आया तो दुल्हन के पिता ने कहा कि विदा अभी नहीं करेंगे, अगहैन में अपनी बेटी की विदा करेंगे। इस पर दूल्हा के पिता अड़ गए। कहा कि जब सब काम हो गए तो विदा अभी क्यों नहीं होगी। विदा को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई।
विज्ञापन

इस विवाह का खास पहलू यह है कि इन दोनों दूल्हा-दुल्हन की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दातागंज हो चुकी है। लेकिन समाज में अपनी अलग छवि बनाने के चक्कर में दोनों पक्षों ने दोबारा शादी के लिए रजामंदी कर ली। दोबारा शादी हुई और विदाई को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना गर्मा गया कि दूल्हा पक्ष थाने पहुंच गया। दुल्हन पक्ष को भी वहीं बुला लिया गया। थाने में ही पंचायत हुई लेकिन देर शाम तक मामला सुलझ नहीं सका है। गांव और आसपास के इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed