फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bride absconded after 10 days with jewellery and cash

Budaun News: जेवर और नकदी लेकर 10 दिन बाद ही दुल्हन फरार

Fri, 06 Jun 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The bride absconded after 10 days with jewellery and cash
बिनावर (बदायूं)। शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर घर से चली गई। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बिनावर क्षेत्र के पश्तोर गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया की उसके पुत्र की शादी हिंदू रीति रिवाज से कस्बा बीसलपुर के एक गांव में हुई थी। पुत्रवधु बुधवार रात किसी समय सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चली गई। परिवार वालों ने सोचा कि वह गर्मी के कारण छत पर चली गई होगी। जब काफी समय बीत जाने के बाद परिवार के लोगों ने छत पर जाकर देखा तो वह छत पर नहीं थी।

इसके बाद परिवार के लोगों ने बहू के घर पर फोन करके मामले की जानकारी ली। उन्होंने भी वहां उसके होने से इन्कार किया। इसके बाद दोनों तरफ के लोग गांव पश्तोर में एकत्र हो गए और घटना की तहरीर बृहस्पतिवार को थाने पर पुलिस को दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया तहरीर मिली है, इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed