फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of the girl reached home after her death in Noida

Budaun News: नोएडा में मौत के बाद घर पहुंचा युवती का शव

Tue, 22 Oct 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl reached home after her death in Noida
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव लाखन नगला की एक युवती की नोएडा में रविवार को मौत हो गई थी। युवती परिजनों संग नोएडा में रह रही थी। परिजनों ने फ्लैट मालकिन पर युवती को छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए वहां की पुलिस को तहरीर दी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव में पहुंचा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लाखन नगला निवासी वीरवती पत्नी राजेश्वर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो साल से नोएडा के सेक्टर 135 में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहे थे। उसकी पुत्री स्वाति (18) लोगों के घरों में काम किया करती थी। 19 अक्टूबर को नोएडा सेक्टर 135 में एक घर में काम करने गई स्वाति छत से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने फ्लैट की मालकिन पर छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को युवती का शव लेकर परिजन गांव में पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed