फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of the child who drowned in the Ganges was found on the third day

Budaun News: गंगा में डूबे बच्चे का तीसरे दिन मिला शव

Sat, 12 Apr 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the child who drowned in the Ganges was found on the third day
मंजेश का फाइल फोटो।
उसहैत। गांव लीला नगला स्थित गंगा घाट पर डूबे बच्चे का शव तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ है। गांव के ही गोताखोरों को बच्चों का शव गंगा किनारे से करीब दो सौ मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। किशोर का शव मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

उसैहत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी राजपाल का बेटा मंजेश (9) बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पड़ोस के गांव लीला नगला स्थित गंगा में स्नान करने चला गया था। गंगा में उछल-कूद करते हुए मंजेश गहरे पानी में चल गया। इससे वह गंगा में डूब गया। उसके साथ स्नान कर रहे बच्चे चुपचाप घर चले गए थे। जब मंजेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों को मंजेश के गंगा में डूबने की जानकारी मिली। परिजन गोताखोरों के साथ गंगा किनारे पहुंचे। उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर दो दिन से मंजेश को गंगा में तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। गोताखोरों ने गंगा किनारे से करीब दो मीटर तक दूर एक गहरे गड्ढे में मंजेश का शव पाया। गोताखोर मंजेश का शव निकालकर बाहर लाए। बेटे के शव देखते ही पिता राजपाल बेसुध हो गए।

मंजेश का फाइल फोटो।

मंजेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed