फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of an old man was found lying on the Ramlila stage, suspicion of murder

Budaun News: रामलीला मंच पर पड़ा मिला वृद्ध का शव, हत्या का शक

Wed, 07 Aug 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found lying on the Ramlila stage, suspicion of murder
बिसौली में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।स्रोत-वीडियोगैब
बिसौली। रामलीला मैदान में मंगलवार सुबह उमेश (65) का शव मंच पर पड़ा मिला। उनके नजदीक में ही शराब के कुछ खाली क्वार्टर पड़े थे।वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे से लापता थे। परिवार वालों ने उमेश की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ौली निवासी उमेश विग फ्लॉवर इंग्लिश स्कूल में सफाई कर्मचारी थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि उमेश सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से निकल आए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। तब उन्हें तलाश करना शुरू किया गया। देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह उनका शव कस्बे के रामलीला मैदान में मंच पर पड़ा मिला। सुबह कुछ बच्चे रामलीला मैदान में खेलने पहुंचे। उन्होंने ही सबसे पहले उनका शव पड़ा देखा था। उनकी सूचना पर आसपास के कई लोग आ गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से उनके शव की पहचान हुई। तब कहीं उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। उनके सिर और आंख में चोट लगी थी। उनके परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके तीन बेटे हैं, जो मजदूर पेशा हैं।

बिसौली में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।स्रोत-वीडियोगैब

बिसौली में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।स्रोत-वीडियोगैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed