फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a youth was thrown on the railway track after killing him, five people have been named

Budaun News: युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, पांच लोग नामजद

Mon, 16 Dec 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth was thrown on the railway track after killing him, five people have been named
उझानी। देवरमई बुटला खंजन निवासी भूपेंद्र उर्फ साजन की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरमई बुटला खंजन निवासी भूपेंद्र उर्फ साजन राजस्थान में काम करता था। एक दिसंबर को वह ट्रेन से राजस्थान से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी घरवालों से बात भी हुई थी। उझानी के पास ही उसका शव सुबह में कछला-वितरोई के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला था। युवक का सिर धड़े से अलग था।
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप शव मिलने के बाद ही लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद मृतक के भाई राजकुमार समेत परिवार के लोग अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक से मिले और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने राजकुमार की ओर से गांव के लालाराम, उसके बेटे देवेंद्र, दामाद, साले और साढ़ू सोनपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि लालाराम समेत पांचों आरोपियों ने भूपेंद्र की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया था। आरोप है कि हत्या उसके पैरों को रस्सी से बांधने के बाद की गई। शव बरामदगी के समय पैरों में रस्सी बंधी मिली थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जांच में हकीकत सामने आ जाएगी।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिए नमूने
भूपेंद्र उर्फ साजन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक की सूचना पर सोमवार पूर्वाह्न फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद रेलवे ट्रैक और ट्रैक के किनारे से नमूने लिए। शव बरामदगी के दौरान की वीडियो पर भी गौर किया गया। करीब एक घंटे तक मौके पर रही फॉरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी भी की। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।



आरोपियों में से एक की बेटी से थे भूपेंद्र के संबंध
एफआईआर में एक लड़की का भी जिक्र किया गया है। उसके मुताबिक- भूपेंद्र उर्फ साजन राजस्थान में काम करता था। वह हत्या से पहले गांव आया तो नामजदों में से एक की बेटी उसके साथ चली गई। लड़की पक्ष के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने भूपेंद्र के परिजनों पर दबाव बनाया। इसके बाद लड़की राजस्थान से लाकर उसके परिजनों के हवाले कर दी गई, लेकिन आरोपी रंजिश मानने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed