फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a sadhu was found on the railway track in Kachla

Budaun News: कछला में रेलवे ट्रैक पर मिला साधु का शव

Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a sadhu was found on the railway track in Kachla
उझानी। कछला में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर साधु का शव मिला। इसकी भनक लगने पर कई साधु- संत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त हरिदास बाबा (40) के रूप में की। वह करीब एक दशक से बाबा कन्हैया दास के आश्रम में रहते थे। रात में किसी समय आश्रम से निकले थे। सुबह करीब सात बजे गंगाघाट से मानपुर नगरिया की ओर रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। बाबा कन्हैया दास आश्रम के साधुओं ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। कछला पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि हरिदास बाबा रात में किसी समय ट्रेन की चपेट में आ गए थे। वह मूल रूप से कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया के रहने वाले थे। साधुओं ने गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed