फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a farmer was found in a pit

Budaun News: गड्ढे में मिला किसान का शव

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found in a pit
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक किसान बुधवार को धान रोपाई कर वापस आते समय रास्ते में पानी भरे गड्ढे में डूब गया। सुबह ग्रामीणों ने शव गड्ढे में पड़ा देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा जलालपुर निवासी जादूगर (45) खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वह खेत पर धान फसल की रोपाई करने गए थे। इसी बीच तेज बारिश हो गई। इससे वह खेत पर ही बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। देर रात बारिश रुकने के बाद वह घर के लिए खेत से आ रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच घर की गली में पहुंचने से पहले कीचड़ में उनका पैर फिसल गया। इससे वह सड़क किनारे एक पानी के गड्ढे में गिर गए। वह रातभर गड्ढे में ही पड़े रहे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो उन्होंने जादूगर का शव गड्ढे में पड़ा देखा। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि किसान सड़क पर फिसलकर एक पानी भरे गड्ढे में गिर गए थे। इससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया और मौत हो गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed