फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body found buried in the garbage heap was that of Badan Singh, DNA will confirm it

Budaun News: कूड़े के ढेर में दबा मिला शव बदन सिंह का था, डीएनए से होगी पुष्टि

Sat, 10 Aug 2024 05:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The body found buried in the garbage heap was that of Badan Singh, DNA will confirm it
बदायूं। मीरा हत्याकांड की सहआरोपी पूजा ने भले ही कूड़े के ढेर में दबे मिले शव को नहीं पहचाना था, लेकिन पुलिस ने अब उसकी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि शव पूजा के पति बदन सिंह का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित करा लिया था। सोमवार को जांच के लिए बिसरा डीएनएन लैब भेजा जाएगा। अगर शव बदन सिंह का निकला तो पूजा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव वृंदावन में 28 जुलाई की रात मीरा (25) पुत्री अजुद्दी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 30 जुलाई की सुबह गांव के नजदीक एक चरी के खेत में उसका शव पड़ा मिला था। मीरा के भाई लालाराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति आकाश, प्रेमिका पूजा पत्नी बदन सिंह, दोस्त रूपेंद्र और सास-ससुर समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान मामला अवैध संबंधों का निकला था। मीरा के पति आकाश का पूजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मीरा उनके बीच में रोड़ा थी। आकाश 27 जुलाई को मीरा को उसके मायके वृंदावन छोड़ गया था। फिर दूसरी रात अपने दोस्त के साथ वृंदावन आया और मीरा की हत्या करके चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आकाश, पूजा और रूपेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस दौरान पता चला कि करीब सात-आठ माह पहले बिसौली के दिसौलीगंज निवासी पूजा का पति बदन सिंह अचानक लापता हो गया था। उसकी लाश सड़क किनारे कूड़े के ढेर में दबी मिली थी। लाश इतनी खराब हो गई थी कि उसका चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था।
कपड़ों से बताया जा रहा था कि वह लाश पूजा के पति बदन सिंह की है, लेकिन उसने शव को पहचानने से ही मना कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान उसका बिसरा सुरक्षित रखवा लिया था। जब मीरा हत्याकांड का खुलासा हुआ तब से पूजा पर बदन सिंह की हत्या कराने का शक और गहरा गया है। इसको लेकर पुलिस ने कूड़े के ढेर में दबे मिले शव का डीएनए जांच कराने का फैसला लिया। सोमवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।


मीरा हत्याकांड का खुलासा हो चुका है, लेकिन बिसौली के दिसौलीगंज में मिले शव का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि वह शव पूजा के पति बदन सिंह का था। उसकी डीएनए जांच कराई जाएगी। अगर वह शव बदन सिंह का निकला तो पूजा के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed