फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   baraatis tied the young man to the car and dragged him for two kilometers in budaun

Budaun News: नशे में धुत बरातियों की खौफनाक करतूत, कार से बांधकर युवक को दो किमी घसीटा, मरा समझकर फेंका

Tue, 11 Feb 2025 12:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

बदायूं के गांव दुगरैय्या में रविवार रात नशे में धुत बरातियों और कुछ ग्रामीणों में विवाद हो गया। बीचबचाव करने पर बरातियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसे कार से बांधकर दो किमी तक घसीटा भी। मरा समझकर गांव के बाहर फेंककर भाग गए। 

विज्ञापन
baraatis tied the young man to the car and dragged him for two kilometers in budaun
घायल सोमवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में रविवार रात शराब के नशे में बरातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। आक्रोशित बराती एक युवक को कार से बांधकर दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। उसे मरा हुआ समझकर ललेई गांव के पास छोड़ दिया। परिजनों ने युवक को मरणासन्न हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।  

विज्ञापन


दुगरैय्या गांव निवासी मुंशी लाल की बेटी की बरात बिसौली के गांव भानपुर से आई थी। कुछ बराती शराब के नशे में हुड़दंग और गाली-गलौज कर रहे थे। गांव के अभय सिंह ने इसका विरोध किया। इसके चलते बराती उस पर आक्रामक हो गए। बरातियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी बीच वहां सोमवीर पुत्र फूल सिंह पहुंच गया। 
विज्ञापन


सोमवीर ने मारपीट कर रहे बरातियों को समझाने का प्रयास किया। अभय सिंह को उनसे बचाया। इससे बराती उग्र हो गए। करीब आठ-दस बराती सोमवीर से भी भिड़ गए। बरातियों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कार से बांधा और करीब दो घंटे किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरा समझ गांव के बाहर छोड़ा 
आरोपी उसे मरा छोड़कर ललेई गांव के पास छोड़ गए। इधर, जब सोमवीर के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद युवक खून से लथपथ हालत में ललेई गांव के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। परिजनों ने सोमवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।  

एसओ बोले- मारपीट में घायल हुआ है युवक
कुंवरगांव एसओ रामेंद्र सिंह ने इस घटना को महज मारपीट होना बताया है, जबकि युवक की हालत चिंताजनक है। युवक के पैरों के गहरे जख्म उसके साथ हुई घटना को बया कर रहे हैं, लेकिन एसओ घटना की जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वहीं, युवक के पिता ने आठ आरोपियों को नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि एसओ जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। तहरीर दिए हुए 24 घंटे बीत गए, लेकिन अब तक न मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही आरोपियों पर कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed