फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused of cheating PAC jawan's son is also a minor

Budaun News: पीएसी जवान के बेटे से ठगी करने के आरोपी भी नाबालिग

Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The accused of cheating PAC jawan's son is also a minor
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में पीएसी के जवान के बेटे से ठगी करने के आरोपी भी नाबालिग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोचीनगला निवासी मोहम्मद फिरोज का कहना था कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्तमान समय में पीएसी की आठवीं बटालियन बरेली में तैनात हैं। उनका एटीएम कार्ड घर पर रहता था। मोहल्ले के कुछ लड़कों ने उनके 12 साल के बेटे उजैफ को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड मंगवा लिया था । उसका पिन बदलकर खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए। उसके बाद उन्होंने मोबाइल से मैसेज भी डिलीट करवा दिए। जब उन्होंने अपना ईमेल चेक किया तो उन्हें रुपये निकलने का पता चला। तब उन्होंने अपने बेटे से इसकी जानकारी ली और पुलिस को इसकी तहरीर दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोतवाली बुला लिया। उनमें एक आरोपी 10, दूसरा 12 और तीसरा 14 साल का है। कोतवाली पुलिस ने पीएसी के जवान के सामने उनसे पूछताछ की। फिलहाल तीनों बच्चे खुद को निर्दोश बता रहे हैं। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed