फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The access road of the Kachla bridge collapsed again, a crater formed by flowing mud

कछला पुल का पहुंच मार्ग फिर धंसा, मिट्टी बहने से बना गहरा गड्ढा

Fri, 23 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े कछला पुल का पहुंच मार्ग एक बार फिर तेज बारिश को नहीं झेल पाया।सूचना मिलते ही नगर पंचायत कछला के ईओ रतन कुमार पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को फोन पर अवगत करा दिया।दोपहर बाद पता चला कि प्राधिकरण के साइट इंजीनियर ने मौका मुआयना कर लिया है।

विज्ञापन
The access road of the Kachla bridge collapsed again, a crater formed by flowing mud
कछला पुल के पहुंच मार्ग की मिट्टी बह जाने के बाद गड्ढे के पास तैनात पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े कछला पुल का पहुंच मार्ग एक बार फिर तेज बारिश को नहीं झेल पाया। पिछले महीने मरम्मत के बाद बुधवार रात तेज बारिश से मिट्टी के साथ पत्थर की टुकड़ी भी बह गई। पुल के बराबर गहरा गड्ढा हो जाने की भनक अफसरों को लगी तो उन्होंने कछला चौकी के दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों को भी मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

हाईवे पर कछला पुल के पास कासगंज जिले की छोर वाले पहुंच मार्ग पर पिछली बार 24 अगस्त को मिट्टी धंस जाने से करीब 15 फुट गहरा गड्ढा हो गया था। अगले दिन एनएचएआई के अफसरों ने मरम्मत शुरू करा दी थी। बृहस्पतिवार सुबह गंगाघाट के दुकानदार पहुंच मार्ग के पास से होकर गुजरे तो उन्हें फिर गहरा गड्ढा दिखा। सूचना मिलते ही नगर पंचायत कछला के ईओ रतन कुमार पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को फोन पर अवगत करा दिया। मौके पर चौकी के दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर संकेतक भी लगा दिए हैं। पुलिसकर्मियों के मुताबिक, क्षतिग्रस्त पहुंच मार्ग की तरफ किसी वाहन का पहिया भी गुजर गया तो हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन

मरम्मत सामग्री की गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल
कछला पुल के पहुंच मार्ग की पिछले महीने एनएचएआई के साइट इंजीनियर मयंक चौहान की देखरेख में मरम्मत का काम हुआ तो जेसीबी के जरिये पहले पत्थर की टुकड़ी डाली गई, फिर उसके ऊपर मिट्टी बिछा दी गई थी। मिट्टी के ऊपर मोटे पत्थर नहीं लगवाए थे। बारिश के पानी के निकास के लिए अलग से नाली का निर्माण कराया गया। पहले जो नाली थी, वह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कासगंज जिले वाले छोर पर ही पुल के ऊपर बारिश के पानी का बहाव रहता है। इसके बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला पुल के पहुंच मार्ग की मिट्टी बहने की जानकारी बृहस्पतिवार को हुई तो एनएचएआई के अफसरों को अवगत कराया। दोपहर बाद पता चला कि प्राधिकरण के साइट इंजीनियर ने मौका मुआयना कर लिया है। मरम्मत भी शुरू कर दी गई है। मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात हैं। - मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed