{"_id":"67c740bd0757c7920f0fdb96","slug":"the-absconding-miscreant-arrested-in-kidnapping-of-potato-traders-badaun-news-c-123-1-sbly1035-135190-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आलू व्यापारियों के अपहरण में फरार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आलू व्यापारियों के अपहरण में फरार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
उझानी। आलू के दो व्यापारियों के अपहरण के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने के मामले में फरार बदमाश दिल्ली के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
घटना 21 अक्तूबर को हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोशननगर निवासी आलू व्यापारी ओमप्रकाश और राजू सिंह का हापुड़ बुलाकर अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि दोनों व्यापारियों को अच्छी गुणवत्ता के आलू का बीज दिलाने के नाम पर बुलाया गया था। बदमाशों ने दोनों को मुक्त करने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
ओमप्रकाश ने किसी तरह फोन पर परिजनों को घटना से अवगत कराया तो उसी दिन देर रात पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अगले दिन सुबह में दोनों व्यापारियों को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया था। बदमाश कार छोड़कर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
अपहरणकांड में फरार बदमाश हापुड़ की कोतवाली सदर के अर्जुननगर निवासी अक्षय कुमार पुत्र मेघ सिंह को मंगलवार तड़के दिल्ली के गाजीपुर के मयूर बिहार से दबोच लिया। पुलिस ने उसे यहां लाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि अक्षय को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि इस घटना में शामिल फर्जी दरोगा मोनू त्यागी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के दौरान मोनू ने खुद को हापुड़ पुलिस में दरोगा बताया था।